- जंगली जानवरो का आतंक
- दो साल के मासूम को बनाया शिकार
- मां के साथ ननिहाल घूमने आया था मासूम
- परिजनों का बयान भेड़िये ने बनाया शिकार!
बहराइच से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक बार फिर जंगली जानवरो के हमले की गूंज से महसी का थाना हरदी इलाका थर्रा उठा है। गदामार कला के गांव गढ़ी पुरवा से जंगली जानवर का हमला सामने आया है। जहां मां के साथ ननिहाल में घूमने आएं दो वर्षीय आयुष ननिहाल में मां के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। तभी देर रात मासूम को अज्ञात जंगली जानवर घर में घुसकर बच्चे को उठा ले गया। और मासूम बच्चे को शिकार बन डाला।
जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र के कोठवल कलां मौजा तौखली पुरवा निवासी खुशबू पत्नी प्रमोद अपने दो मासूम बच्चे आयुष 2 वर्ष व नेहा 1 वर्ष के साथ अपने मायके थाना हरदी क्षेत्र के गांव गढ़ी पुरवा मौजा गदामार कलां में एक हफ्ते पूर्व आई थी। खुशबू अपने दोनों बच्चे के साथ मायके में अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी। तभी देर रात अज्ञात जंगली जानवर ने घर में घुसकर मां के साथ सो रहे दो वर्षीय आयुष को उठा ले गया। बच्चें की चीख-पुकार सुनकर मां जग गई। और शोर मचाने लगी। मां की शोर सुनकर घर के और गांव के लोग जग गए। और बच्चे की तलाश में जुट गए। घर के और गांव के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस व गांव और परिवार के लोग बच्चों को तलाश में जुट गए। सुबह 5 बजे के लगभग के गांव निवासी किसान के गन्ने के खेत में बच्चें का शव तीन अज्ञात जानवरों को सभी ने खाते देखा। सभी ने जानवरों को खदेड़ा। अज्ञात जानवर दूसरे गन्ने के खेत में भाग गए। तब तक अज्ञात जानवरों ने बच्चें के दो हाथ और एक पर को खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और वन विभाग को सूचना दी।
मासूम बच्चे के परिजनों का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। जिसने मासूम को निवाला बना डाला। और मासूम के हाँथ व पांव को जंगली जानवर खा गया। काफी तलाश के बाद घर से 1 किलोमीटर दूर पर गन्ने के खेत में आयुष का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वन विभाग के डी.एफ.ओ. अजीत प्रताप सिंह ने बताया की मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हैं। और जांच में जुटे हैं। प्रथम दृष्टया बच्चे पर हुआ हमला जंगली जानवर का ही है। बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल छाया हुआ है।



