तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन बड़ा हादसा हुआ, यहां डीजल ले जा रही मालगाड़ी के पहिए अचानक पटरी पर उतर गए, इसके बाद आग लग गई, देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा फैल गई, जिसके कारण 18 बोगियों जलकर खाक हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि कर्नाटक जा रही एक डीजल मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके बाद 4 बोगियों में आग लग गई थी. धिरे-धिरे ये आग बाकि की बोगियों तक फैल गई, जिला कलेक्टर एम प्रताप ने बताया कि 40 बोगियों को जलती हुई बोगियों से अलग कर लिया गया। वहीं, रेलवे स्टेशन के आसपास के रहगीरों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
रेलवे अधिकारी और पुलिस दुर्घटनास्थल से 100 मीटर दूर पटरी में मिली एक दरार की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके की ये हादसा क्या इसी दरार के कारण हुआ है या नही. हालांकि दमकल विभाग ने करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत नहीं होने की है। राहत और बचाव कार्य तथा पटरियों की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है। सेंट्रल स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनों सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है।
रेलवे ने बताया, “तीसरे बोगी में आग लगने की जानकारी मिलते ही लोको पायलट (Loco Pilot) ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और तिरुवल्लूर स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर ओवरहेड 'Overhead' बिजली आपूर्ति बंद कर दी. रेलवे ने कहा, “हालांकि जब तक ट्रेन को पूरी तरह रोका गया, तब तक आग कई बोगियों तक फैल चुकी थी. इसके परिणामस्वरूप चेन्नई को बेंगलुरु, केरल और रेनुगुंटा/तिरुपति से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ट्रेन संचालन को निलंबित करना पड़ा।



