logo

header-ad
header-ad
T-20 वर्ल्ड कप का आगाज...भारत फिर बनेगा चैंपियन..!

T-20 वर्ल्ड कप का आगाज...भारत फिर बनेगा चैंपियन..!

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। T-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है, वैसे तो आज भारत अमेरिका से भिड़ेगा पर T-20 वर्ल्ड कप खेल रही 20 टीमें चैंपियन बनने के लिए जी जान लगा देंगी। भारत 2007 और 2024 में खिताब जीतकर दो बार चैंपियन बन चुका है, भारत की मजबूत टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेगी।   

 T-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा और इस दौरान 55 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों में ग्रुप स्टेज के 40, सुपर-8 के 12  और दो सेमीफाइनल व एक फाइनल मैच शामिल हैं। बांग्लादेश के बाहर होने पर ICC ने स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल किया है। स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है। T-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का भारत और श्रीलंका की संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं।

क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे लेकिन शायद पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबले से दर्शक वंचित रह जाएंगे क्योंकि 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पाकिस्तान ने पीछे हटने का फैसला किया। पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किया जिससे दोनों देशों के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रकेट फैंस का मजा किरकिरा होगा। हालांकि इससे नुकसान पाकिस्तान का ही होने वाला है, उसे ग्रुप-ए में अन्य टीमों से हार मिली तो उसके लिए सुपर-8 का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 

T-20 विश्व कप की बात करें तो भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार चैंपियन बने हैं। इस बार की टीमों को देखते हुए बात करें तो भारत के साथ आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी प्रबल दावेदार हैं लेकिन इनमें भारत का दावा सबसे मजबूत है।

Leave Your Comment