logo

header-ad
header-ad
टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कौन गेंदबाज अकेले पड़ा भारी ?

टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कौन गेंदबाज अकेले पड़ा भारी ?

न्यूज प्लस, अजीत सिंह गौर। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच महज़ ढाई दिन में ही खत्म हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इस रोमांचक मुकाबले में भारत को 30 रनों से मात दी। टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का छोटा लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ सिर्फ 93 रन ही बना सके। भारतीय टीम के 7 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, जिनमें से 4 तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। यह हार इसलिए और बड़ी मानी जा रही है क्योंकि मैच भारत की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर खेला गया था। मैच की समीक्षा करें तो भारत की हार के तीन सबसे बड़े कारण रहे..।

दोनों पारियों में खराब शुरुआत ने किया खेल ख़राब

-टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत किसी भी टीम की नींव मानी जाती है, लेकिन भारत यह नींव नहीं रख सका। -पहली पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सिर्फ 18 रन की साझेदारी की।- दूसरी पारी तो उससे भी खराब रही, पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिर गया।         -खासतौर पर यशस्वी जायसवाल पिच को समझ नहीं पाए और शुरुआत से ही संघर्ष करते रहे। यही शुरुआती झटके टीम इंडिया को भारी पड़े।

दूसरी पारी में गेंदबाज़ी ने छोड़ी पकड़

- भारत पहली पारी में 30 रनों की बढ़त लेकर उतरा था। - दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार शुरुआत की और दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट सिर्फ 91 रन पर गिरा दिए। लेकिन आख़िरी 3 विकेटों ने 62 रन जोड़ दिए, जिससे मैच का रुख बदल गया। - गेंदबाज़ आख़िरी झटके देने में नाकाम रहे और यही रन आखिरकार भारत को बहुत भारी पड़े।

साइमन हार्मर ने अकेले पलट दिया मैच

- ईडन गार्डन्स की पिच पर आमतौर पर तीसरे दिन स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन इस बार दूसरे दिन से स्पिन का तूफान शुरू हो गया। - दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। - हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाज़ों को जकड़कर रख दिया। - उन्होंने पिच के सही टप्पे पर गेंद डालने की सलाह अपने साथी स्पिनर केशव महाराज को भी दी, जिसका असर भी दिखा। - हार्मर के पास फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 1000  विकेट से ज्यादा का अनुभव है, और यह अनुभव मैदान पर साफ दिखाई दिया। -एक खिलाड़ी भारत पर भारी पड़ गया - साइमन हार्मर।

भारत के लिए यह हार कई सबक छोड़ गई

-पहले विकेट की अहमियत -पारी के आख़िरी विकेटों को जल्दी गिराने की ज़रूरत -स्पिन पिच पर विपक्षी स्पिनर की रणनीति को पढ़ने की क्षमता -भारतीय टीम को अगली मैचोम में इन गलतियों को सुधारना होगा।

Leave Your Comment