logo

सऊदी अरब और कुवैत के दूतावासों में न जाने की अमेरिकी हिदायत

सऊदी अरब और कुवैत के दूतावासों में न जाने की अमेरिकी हिदायत

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने ताजा एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से कहा है कि वह सऊदी अरब और कुवैत के दूतावासों में न जाएं। इन दोनों दूसावासों पर ईरान ने बड़े हमले किए हैं और अभी भी वह उसके टारगेट में हैं।

सऊदी अरब और कुवैत के अमेरिकी दूतावासों समेत ईरान ने तमाम खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। सऊदी अरब के दूतावास में ईरानी हमले के बाद भीषण आग लगी थी। अब अमेरिका ने अपने नागरिकों के साथ सभी से कहा है वह उसके इन दूतावासों में न जाएं क्योंकि ईरान फिर वहां पर हमले कर सकता है।

खाड़ी देशों में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए अमेरिका पहले ही घरों से न निकलने की एडवाइजरी जारी कर चुका है। यह एडवाइजरी हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद जारी की गई है, माना जा रहा है कि युद्ध की भनक ईरान को न लगे इसलिए उसने ऐसा किया। अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमले में अब तक 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं, अमेरिका की कोशिश है उसके और नागरिक न मारे जाएं।

Leave Your Comment