logo

ईरान के चौतरफा हमले में फंसा अमेरिका

ईरान के चौतरफा हमले में फंसा अमेरिका

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के चौतरफा हमले में अमेरिका फंसता नजर आ रहा है। दोहा से दुबई तक खाड़ी देशों पर भीषण हमले से अमेरिका को बचाव का रास्ता समझ नहीं आ रहा। कई देशों में अमेरिका को अपने दूतावास बंद करने पड़े हैं, जबकि उसके सैन्य बेसों पर हमले कर ईरान ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उधर अमेरिका और इजराइल ने तेहरान को बुरी तरह तबाह कर दिया है, अमेरिका ने उसके मिलाइल और परमाणु ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।

मिडिल ईस्ट में जंग का आज 3 मार्च 2026 को चौथा दिन है, दोनों तरफ से हमले तेज होते जा रहे हैं। ईरान कई मोर्चों पर जंग में जूझ रहा है, उसके हमलों से खाड़ी देशों में दहशत है। यूएई, सउदी अरब, बहरीन, बेरुत समेत कई देशों में अमेरिकी ठिकानों और सैन्य बेसों पर ईरान लगातार हमले कर रहा है, इससे अमेरिका के साथ इन देशों को खासा नुकसान हुआ है। रियाद में अमेरिकी दूतावात में हमले के बाद आग लग गई। ईरान इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दफ्तर पर अटैक किया है, उसने इजराइली पीएम को निशाना बनाया, लेकिन इजराइल ने इससे इनकार किया है। इसके साथ ईरान ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर अटैक किया है जिससे वहां आग लगी है और तेल की आपूर्ति बंद हो गई है। ईरान ने कुवैत में 3 अमेरिकी फाइटर गिराने का भी दावा किया है, हालांकि अमेरिका का दावा है कि कुवैत ने गलती से गिरा ये विमान गिराए हैं।

उधर B-1 बाम्बर से US ने ईरान पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका ने ईरानी मिसाइल ठिकानों पर ब़ड़ा हमला किया है। उसका दावा है कि बड़ी तादात में ईरानी मिसाइलें तबाह कर दी हैं। ईरानी परमाणु ठिकानों पर भी US ने हमला किया है हालांकि यहां कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी बाहर नहीं आयी है। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि 4-5 हफ्ते तक युद्ध चल सकता है। उन्होंने कहा है कि ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम रोक कर रहेंगे। उन्होंने कहाकि अमेरिका लम्बे युद्ध के लिए तैयार है तो ईरानी सुरक्षा प्रमुख ने भी कहा है कि ईरान, अमेरिका से बात नहीं करेगा और वह युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave Your Comment