गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में मक्खी, मच्छर, चींटी और कॉकरोच जैसे कीड़े-मकोड़ों की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। बार-बार सफाई करने के बावजूद ये आसानी से पीछा नहीं छोड़ते। इससे न सिर्फ घर की साफ-सफाई खराब होती है बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनका असर भी सीमित रहता है।
मक्खियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका
अगर पोछा लगाने के बाद भी मक्खियां फर्श पर बैठती हैं तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। पोछा लगाने वाले पानी में फिटकरी मिलाकर फर्श साफ करें। इसकी गंध मक्खियों को पसंद नहीं होती और वे तुरंत दूर भाग जाती हैं। यह तरीका सस्ता और असरदार दोनों है।
मच्छरों को भगाने का स्मार्ट हैक
मच्छरों से बचने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। एक पैन में कॉफी को हल्का सा भूनकर उसका धुआं घर में फैलाएं। इससे मच्छर अंदर नहीं आते और पहले से मौजूद मच्छर भी बाहर निकल जाते हैं। यह तरीका केमिकल फ्री है और घर के लिए सुरक्षित भी है।
चींटियों और छिपकलियों से बचाव
चींटियों को भगाने के लिए हल्दी और बेकिंग सोडा का मिश्रण बहुत प्रभावी होता है। इसे उन जगहों पर छिड़क दें जहां चींटियां ज्यादा दिखती हैं। वहीं छिपकलियों को दूर रखने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स या लहसुन-प्याज का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी तेज गंध छिपकलियों को उस जगह से दूर रखती है।
कॉकरोच खत्म करने के घरेलू उपाय
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण बेहद असरदार है। इसे उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। इसके अलावा तेज पत्ते को पीसकर छिड़कने से भी कॉकरोच दूर रहते हैं, क्योंकि इसकी गंध उन्हें पसंद नहीं होती।
छोटे उपाय, बड़ा असर
इन घरेलू नुस्खों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह सुरक्षित, सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं। नियमित सफाई के साथ अगर इन स्मार्ट हैक्स को अपनाया जाए, तो घर को कीड़े-मकोड़ों से काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे न सिर्फ घर साफ रहेगा बल्कि परिवार की सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।
