logo

header-ad
header-ad
ग्रीनपार्क में खेलों का उत्सव, मोदी के साथ बढ़ी बेटियां

ग्रीनपार्क में खेलों का उत्सव, मोदी के साथ बढ़ी बेटियां

न्यूजप्लस डेस्क। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस समय खेलों का बड़ा उत्सव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया पहल और देशभर में लड़कियों के लिए चल रहे आत्मरक्षा सेमिनारों के बीच, बच्चियों और बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए आत्मरक्षा अब बेहद जरूरी हो गई हैÜÜ।

इसी को ध्यान में रखते हुए कानपुर के ग्रीन पार्क में अंतर-राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता बच्चों की आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को मजबूत बनाने का बड़ा मंच बन गई है। इस आयोजन में पूरे प्रदेश से बच्चे और बच्चियाँ अपने-अपने कोच के साथ हिस्सा लेने पहुंचे हैं। ग्रीन पार्क इन दिनों नन्हें खिलाड़ियों की ऊर्जा, प्रतिभा और जोश से पूरी तरह गूंज रहा है। प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ मेडल जीतना नहीं, बल्कि बच्चों में खेल भावना जगाना, लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना और राज्य स्तर पर नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। ग्रीन पार्क इस प्रतियोगिता के जरिए बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है, जहाँ भविष्य के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।

Leave Your Comment