Close Menu
    What's Hot

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | धर्म | Mahakumbh 2025: श्रीपंच अटल अखाड़ा प्राचीनता और वीरता का प्रतीक, कौन है नागा साधु, कब हुई थी स्थापना ?
    धर्म

    Mahakumbh 2025: श्रीपंच अटल अखाड़ा प्राचीनता और वीरता का प्रतीक, कौन है नागा साधु, कब हुई थी स्थापना ?

    VijayBy VijayDecember 28, 2024Updated:January 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 03T130752.427
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज में महाकुंभ 2025: अगले साल 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रमुख 13 अखाड़ों के साधु-संतों की शामिल होंगे। इन अखाड़ों में एक प्रमुख नाम है श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा। कौन है श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ? क्या है इसका रहस्य और महत्व आज हम आपको बताएंगे।

    New Project 2025 01 03T130857.739

    अटल अखाड़ा न केवल साधु-संतों की बड़ी संख्या के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण गाथाओं के लिए भी प्रसिद्ध है।नागा साधु, अपने तप, संयम, और साधना के लिए प्रसिद्ध हैं। अटल अखाड़े का मुख्यालय वाराणसी के कतुआपुरा क्षेत्र में स्थित है, जबकि गुजरात के पाटन में इसकी मुख्य पीठ है। देशभर में इस अखाड़े के 500 से अधिक मठ, आश्रम और मंदिर हैं। नागा साधुओं की संख्या अटल अखाड़े में दो लाखा से ज्यादा है, वहीं महामंडलेश्वरों की संख्या 60 हजार से अधिक बताई जाती है।

    मुगलों के शासन में हुई थी स्थापना
    श्रीपंच अटल अखाड़े की स्थापना प्राचीन काल में हुई थी। सनातन धर्म और परंपराओं की रक्षा के उद्देश्य से अटल अखाड़े को स्थापित किया गया था। इस अखाड़े का मुख्य उद्देश्य धर्म की सेवा, सनातन परंपराओं का संरक्षण, और धर्म के लिए समर्पण को बढ़ावा देना है। ये मठ, आश्रम, और मंदिर हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन, और त्र्यंबकेश्वर में हैं। ये अखाड़ा भगवान गणेश को अपना देवता मानता है। ये अखाड़ा आदिगुरु शंकराचार्य के निर्देश पर गोंडवाना में स्थापित किया गया था, जिसकी स्थापना का काल 569 ईस्वी बताया जाता है।

    New Project 2025 01 03T130942.448

    अटल अखाड़े के इतिहास के स्वर्णिम पन्ने
    अटल अखाड़े के नागा साधुओं की वीरता का इतिहास गौरवशाली रहा है। इतिहास के पन्नों में उल्लेखित है कि इन साधुओं ने विदेशी आक्रमणकारियों और मुगल शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। यही नहीं 14वीं शताब्दी में जब खिलजी और तुगलक शासकों ने देश पर आक्रमण किया तो उनका पहला समाना भी इन अटल अखाड़े के नागा साधुओं ने ही किया था।

    New Project 2025 01 03T131019.979

    नागा साधु योद्धा होने के साथ-साथ अपनी धर्म-रक्षा की भावना के लिए भी प्रसिद्ध है। इन साधुओं ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राण तक से न्योछावर कर दिए है। अटल अखाड़ा अन्य अखाड़ों की तरह कुंभ, अर्धकुंभ, और अन्य धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महाकुंभ के दौरान अखाड़े की शोभायात्रा, जिसमें नागा साधु, महामंडलेश्वर और अन्य संत शामिल होते हैं, भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र होती है।

    महाकुंभ 2025 में नागा साधुओं की अहम भूमिका
    महाकुंभ 2025 में अटल अखाड़ा अपनी विशिष्ट भूमिका निभाएगा। लाखों श्रद्धालु इन साधुओं और संतों के दर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। अखाड़े की शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान महाकुंभ के प्रमुख आकर्षणों में से एक होंगे।

    #mahakumbh #mahakumbh2025 #prayagraj2025 #prayagrajmahakumbh #shripanchatalakhara ShriPanchatalakhara
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vijay

    Related Posts

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    अयोध्या नगरी पहुंचे विराट-अनुष्का, रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

    May 25, 2025

    प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट अनुष्का, तुम खुश हो…महाराज के पूछने पर विराट ने क्या कहा जानें

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.