कोलकाता के लॉ कॉलेज में बुधवार 25 मई की रात को छात्रा के साथ हुई हैवानियत ने लोगो ने झलझोर कर रख दिया है, यहा घटना साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की है, पुलिस ने गैंगरेप के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों में से दो कॉलेज के छात्र हैं और एक कॉलेज का पूर्व छात्र है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कस्बा लॉ कॉलेज के अंदर 3 युवकों ने उसे कॉलेज के गार्डरूम में बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। मैं रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हैवान उसका शरीर नोचते रहे। मेरे साथ रेप किया और मेरा वीडियो बनाते रहे। मुझे पीटा भी गया। 24 साल की पीड़िता ने आगे बताया वो बहुत पावरफुल लोग हैं। मुझे और मेरे परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीडिता ने ये भी बताया कि मनोजीत मिश्रा ने उसे शादी का प्रपोजल दिया था। उस प्रपोजल के मना करने पर रेप किया।
हालांकि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कस्बा पुलिस ने गुरुवार को तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर BNS की धारा 127(2)/ 70(1)/ 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31 वर्ष), जैब अहमद (19 वर्ष) और प्रमित मुखर्जी (20 वर्ष) है। आरोप है कि कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा, छात्र जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय ने उससे गैंगरेप किया है। 27 जून को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आरोपियों के मोबाइल फोन से रेप के वीडियो भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई। कोलकाता के सीएनएमसी में पीड़िता की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई। पुलिस ने बताया कि गवाहों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अपराध से जुड़ी चीजों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया है।



