न्यूज प्लस डेस्क, कानपुर। कानपुर के लोगों को नया आध्यात्मिक अनुभव होने वाला है, 28 फरवरी को लोगों को शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का दिव्य अवसर मिलने जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए इन्फ्लुएंसर तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति ‘शिवोहम’ को घर-घर तक पहुंचाएंगे ताकि लोग आयोजन से जुड़ सकें।
‘शिवोहम’ को सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म तक ले जाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बाकायदा रणनीति तैयार की गई है। तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक पंडित नरेंद्र शर्मा, हीरल वाह इंडिया स्पाइसेस की ब्रांड हेड मनीषा दीक्षित, न्यूज प्लस चैनल के डायरेक्टर धर्मेश चतुर्वेदी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक ‘शिवोहम’ को पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति बनायी गई है। पंडित नरेंद्र शर्मा के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करना होगा ताकि शिव की भक्ति में लीन होकर लोग भक्तिमय माहौल में सांसारिक दुःखों से पार पा सकें।
इस अनोखे आयोजन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार के साथ माउथ पब्लिसिटी व अन्य़ माध्यमों का भी प्रयोग किया जा रहा है। मनीषा दीक्षित ने बताया कि भव्य आयोजन में भजन क्लबिंग के साथ लेजर शो से शिव की महिमा का बखान होगा। उन्होंने दावा किया कि लोगों के लिए यह एक अद्भुत और आलौकिक अनुभव होगा।
आयोजन स्थल पर एक विशेष फूट कोर्ट भी रहेगा जहां पर शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे, इसी के साथ शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस भी तैयार किया जा रहा है जहां शिव थीम पर आधारित आकर्षक सटॉल होंगे। आयोजन के मुख्य आकर्षण में शिव तांडव और डिवोशनल बीट्स डीजे के साथ भव्य साउंड व लेजर शो होंगे।
तिरंगा अगरबत्ती प्रस्तुति ‘शिवोहम’ 28 फरवरी को सीएसजेएम विवि में होगा, आयोजन स्थल पर प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज सज्जा और शांति ध्वनिया ऐसा अहसास कराएंगी जैसे लोग खुद शिवलोक की यात्रा पर निकले हों। यहां लोगों 12 ज्योर्तिलिंगों के एआई दर्शन का भी अनुभव होगा। मंटोरा ग्रुप के डायरेक्टर निशांत गुप्ता के अनुसार यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोगों के लिए भगवान शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का भी दिव्य अवसर है।



