logo

header-ad
header-ad
रूस का लापता प्लेन चीन की सीमा पर क्रैश, सभी की मौत!

रूस का लापता प्लेन चीन की सीमा पर क्रैश, सभी की मौत!

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक लापता प्लेन की जानकारी मिल चुकी है, यह विमान चीन की सीमा के पास क्रैश हो गया है। प्लेन चीन सीमा के पास अमूर क्षेत्र में टिंडा शहर की ओर जा रहा था। विमान में 49 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक विमान ने टिंडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी और जिसके बाद कुछ किलोमीटर पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया। अंतिम बार विमान टिंडा एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर था, जब वह रडार से गायब हो गया था। विमान के लापता होने की सूचना मिलते ही रूसी प्रशासन और एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

The current image has no alternative text. The file name is: New-Project-2025-07-24T131058.115.webp

अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ऑरलोव ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, "विमान की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधनों को जुटा लिया गया है। आपातकालीन मंत्रालय और अन्य बचाव एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।" हालांकि, अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई खबर नहीं मिली है। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ, वहां चुनौतीपूर्ण रास्ते है। अमूर क्षेत्र में घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके, और ठंडा मौसम है, जो पायलटों के लिए उड़ान को मुश्किल बनाता है। इसके अलावा, मौसम में अचानक बदलाव और कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी की संभावना को भी हादसे के कारणों में शामिल किया जा रहा है।

बता दें यह पहली बार नहीं है जब रूस में इस तरह की घटना हुई हो। 2021 में, रूस के कमचात्का क्षेत्र में एक An-26 विमान लापता हो गया था, जिसका मलबा बाद में समुद्र तट पर मिला था। उस हादसे में विमान में सवार सभी 28 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 2014 में मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 भी रडार से गायब हो गई थी।

Leave Your Comment