logo

header-ad
header-ad
गणतंत्र दिवस 2025 कल, कितने बजे शुरू होगी परेड, घर बैठकर देख सकेंगे लाइव

गणतंत्र दिवस 2025 कल, कितने बजे शुरू होगी परेड, घर बैठकर देख सकेंगे लाइव

देशभर मे कल 76वां गणतंत्र दिवस 2025 मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में होने वाली परेड के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे है। इस बार कर्तव्य पथ की देश की विविधता और राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग संस्कृति को दर्शाने वाली कुल 26 झांकियां तैयार की गई हैं. भारतीय सेना की परेड देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इसकी साक्षी बनती है।

गणतंत्र दिवस को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस बार की 76वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की परेड को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और दिल्ली में विजय चौक से इस परेड की शुरूआत होगी फिर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी. इस बार की देशभक्तो के लिए परेड कुछ खास होने वाली है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा कि सेना के तीनों अंगों, वायु सेना थल सेना और नौसेना की एक संयुक्त झांकी पेश की जा रही है.

गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, MP, बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झाकियां प्रदर्शित की जाएंगी. उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा। [जानकारी के मुताबिक इस बार 26 जनवरी 2025 परेड की थीम 'स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है। इस खास समारोह का साक्षी देश-विदेश से आए लोग बनेंगे। वहीं, बात अगर परेड की टाइमिंग की करें, तो परेड को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी परेड में आने वाले मेहमानों की संख्या लगभग 70 हजार हो सकती है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मे होने वाली परेड का लाइव (LIVE) प्रसारण किया जाता है। इसका लाइव प्रसारण TV पर 'दूरदर्शन' पर होता है। जबकि ऐसे ही आप इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब (YOUTUBE) पर भी देख सकते हैं। यहां पर आप 26 जनवरी को होने वाली परेड को आप बिल्कुल फ्री मे देख सकते है परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और लगभग 1:30 मिनत तक चलेगी। परेड का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडिया (ALL INDIA REDIO) पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। आप इसे अपने घर बैठ मोबाइल या लैपटॉप, मोबाइल फोन के जरिए भी देख सकते हैं।

Leave Your Comment