logo

header-ad
header-ad
नही रुकी बारिश... त्रिपाल लगाकर किया कैंसर पीड़िता का अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल

नही रुकी बारिश... त्रिपाल लगाकर किया कैंसर पीड़िता का अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल

मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां भारी बारिश के चलते त्रिपाल लगाकर किया कैंसर पीड़िता का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मामला ग्राम पंचायत पींगरी का है, जहां श्मशान घाट खुले आकाश के नीचे बना हुआ है और उस पर टिनशेड जैसी कोई व्यवस्था तक नहीं है। टिनशेड न होने के चलते किसी के अंतिम संस्कार के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़।

बता दें पींगरी निवासी भूरी देवी नाम की महिला कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी जिसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई थी सुबह से तेज बारिश होने के कारण परिजनों के सामने महिला का अंतिम संस्कार करने की मुसीबत आकर खड़ी हो गई वहीं परिवारिक लोगो ने शमशान घाट में त्रिपाल लगा कर महिला का अंतिम संस्कार किया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियों मे साफ देखा जा रहा है की गांव में रहने वाले ग्रमीण एकत्रित होकर अपने हाथों में डंडा लेकर त्रिपाल को संभाले हुए है और ऊपर से झमाझम बारिश पड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है की गांव में विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी ग्राम पंचायत पींगरी में शमशान घाट खुले आसमा के नीचे बना हुआ है जिस पर टीनसैट तक नहीं है ग्राम प्रधान थान सिंह ने बताया कि तत्कालीन डीपीआरओ किरन चौधरी एवं बीडीओ सहित कई अधिकारियों को गांव में शमशान घाट बनाने के लिए कई बार पत्र लिखे। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शमशान घाट न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खुले आसमान के नीचे खेत में ही ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

Leave Your Comment