logo

header-ad
header-ad
Putin Modi Talk: पुतिन के इस बयान से बौखलाया पाकिस्तान...

Putin Modi Talk: पुतिन के इस बयान से बौखलाया पाकिस्तान...

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्कान का तनातनी बढता ही जा रहा है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से हमले को लेकर बातचीत की है, और पुतिन ने भारत आने का न्योता भी स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के लिए संवेदना जाहिर की। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में कहा कि बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकी हमले में शामिल और उससे जुडे सभी व्यक्ति को कटघरे में लाया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को कटघरे में लाया जाना चाहिए।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1919322285107818499

पुतिन का यह फोन कुछ ऐसे समय में आया है जब भारत में आतंकी हमले की वजह से आक्रोश है। बता दें रूस ने हमेशा से ही भारत का साथ दिया है। इस मुश्किल घड़ी में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन भारत के लिए बहुत मायने रखता है। दोनों देशों के बीच रिश्ता और भी मजबूत होती जा रही है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत आएंगे दौरे पर आएंगे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था। इस दौरान आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग करते हुए 25 हिंदू पर्यटकों समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है लेकिन अभी तक आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका है। इसकी जांच एनआईए कर रही है।

Leave Your Comment