Close Menu
    What's Hot

    Gorakhpur: कार-बाइक में भीषण टक्कर, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद मौत का लाइव वीडियो

    June 1, 2025

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भावुक होकर कहा- ये मेरी निजी जीत नहीं

    June 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • महाकुंभ 2025
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | देश | पीएम मोदी ने मंच पर पाक को ललकारा ! कहा- गोली का जवाब गोली से मिलेगा… सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक
    देश

    पीएम मोदी ने मंच पर पाक को ललकारा ! कहा- गोली का जवाब गोली से मिलेगा… सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक

    AnoopBy AnoopMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 05 31T132504.809
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया है। यह प्रदेश के छठवें और ग्वालियर-चंबल अंचल के दूसरे हवाई अड्‌डा है।

    भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है और हम सब लोकमाता देवी अहिल्‍याबाई होलकर की 300वीं जन्‍म जयंती के अवसर पर यहां आकर मैं धन्‍य हो गया। पीएम मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने कहा 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये प्रेरणा का अवसर है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है।

    #WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।" pic.twitter.com/dh0Kt6MFXN

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025

    जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आज जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा है।

    #WATCH भोपाल: जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी आज जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा… pic.twitter.com/hYkRqZhPff

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी बातचीत की उन्होने कहां पहलगाम हमला न केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे देश की संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने आगे कहा अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, अगर तूम गोली चलाओगे तो मान कर चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है। मोदी ने कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई।

    कानपुर मे कनपुरियां स्टाइल मे कल दी थी पाक को धमकी

    दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा… कानपुर मे कल पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे तौर पर कानपुरिया भाषा में कहूं तो ‘दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा’। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। जैसे कानपुर में पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है, ऐसी 7 ऑर्डिनेंस फैक्टियों को हमने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है। आज देश का बड़ा डिफेंस कॉरिडोर यूपी में बन रहा है, एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं।

    Bhopal INDIA Pakistan pm modi PM Narendra Modi Bhopal Visit
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    क्या हमले की आशंका? गुजरात-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, इन राज्यों में होगा ब्लैक आउट

    May 31, 2025

    असम में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    Gorakhpur: कार-बाइक में भीषण टक्कर, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद मौत का लाइव वीडियो

    June 1, 2025

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भावुक होकर कहा- ये मेरी निजी जीत नहीं

    June 1, 2025

    क्या हमले की आशंका? गुजरात-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, इन राज्यों में होगा ब्लैक आउट

    May 31, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.