logo

BREAKING NEWS
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर नए खुलासों ने बढ़ाई हलचल, एलिमनी और तलाक विवाद फिर सुर्खियों में, जानिए क्या कहा ?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर नए खुलासों ने बढ़ाई हलचल, एलिमनी और तलाक विवाद फिर सुर्खियों में, जानिए क्या कहा ?

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। दोनों के बीच तलाक का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है, लेकिन अब ज्योति सिंह ने पहली बार खुलकर कई बातें कही हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते, अलगाव और एलिमनी विवाद को लेकर विस्तार से बात की। इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर हलचल बढ़ गई है।

रिश्ता बचाने की कोशिश
ज्योति सिंह ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। उनका कहना है कि उन्होंने कभी अलग होने की इच्छा नहीं रखी। उन्होंने बताया कि हालात धीरे-धीरे बिगड़ते गए और दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। ज्योति ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जो किस्मत में होता है वही होता है और शायद उनके रिश्ते में भी वही हुआ।

दिल में अब भी जगह
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी उनके दिल में पवन सिंह के लिए जगह है, तो उन्होंने भावुक अंदाज में जवाब दिया। ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह उनके पति हैं और पति दिल से कभी नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और संस्कार से वह आती हैं वहां पति को सम्मान और पूजनीय माना जाता है। उनके इस बयान की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।

कोविड में बिगड़े रिश्ते
ज्योति सिंह ने बताया कि कोविड के समय दोनों के रिश्तों में सबसे ज्यादा तनाव बढ़ना शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि दीवाली के दौरान उन्होंने पवन सिंह से साथ रहने की बात कही थी, लेकिन हालात धीरे-धीरे और खराब होते चले गए। ज्योति ने यह भी कहा कि पवन सिंह कई बार आसपास के लोगों की बातों में आ जाते थे और बिना पूरी सच्चाई समझे फैसले ले लेते थे। इसी वजह से रिश्ते में गलतफहमियां लगातार बढ़ती गईं।

एलिमनी पर बड़ा खुलासा
सबसे ज्यादा चर्चा एलिमनी वाले बयान की हो रही है। ज्योति सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने शुरुआत में सिर्फ 3 करोड़ रुपये की मांग की थी। उनका कहना है कि पवन सिंह इस रकम के लिए तैयार नहीं हुए और 50 लाख से ज्यादा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला लंबा खिंचता चला गया। ज्योति ने कहा कि बाद में उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मांग की ताकि मामला लंबे समय तक चलता रहे और जल्द फैसला न हो सके।

इमोशनल हुईं ज्योति सिंह
इंटरव्यू के आखिर में ज्योति सिंह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं और न ही चाहती हैं कि हालात जल्दी खत्म हों। उनके इस बयान ने लोगों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर अब इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और पवन सिंह व ज्योति सिंह का विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है।

Leave Your Comment