प्यार के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा पार करके भारत आई सीमा हैदर मां बन गई है, 23 साल की सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। सोमवार को सीमा हैदर डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। उनके पहले ही 4 बच्चे है और यह उनका 5वां बच्चा है।
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया- नॉर्मल डिलीवरी से सीमा ने बेटी को जन्म दिया। इससे पहले उनके 4 बच्चे है और वे सभी पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनकी पहली संतान है। बता दें मां सीमा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।
दिल्ली हाईकोर्ट के वकील इरफान फिरदौस ने बताया कि बेटी का जन्म भारत में हुआ है, इसलिए भारतीय नागरिकता के लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हमारे संविधान में जन्म से नागरिकता को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में बच्चा स्वतः भारतीय नागरिक माना जाएगा।
बता दें सचिन के साथ पबजी के जरिए सीमा हैदर को प्यार हो गया था। 10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पाकिस्तान की सीमा नेपाल के रास्ते अपने पति को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए भारत आ गई थी। सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया था।