logo

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदते ही विवादों में घिरी टीम, सोशल मीडिया अकाउंट अचानक बंद होने से बढ़ी हलचल, फैंस का हंगामा !

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदते ही विवादों में घिरी टीम, सोशल मीडिया अकाउंट अचानक बंद होने से बढ़ी हलचल, फैंस का हंगामा !

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन विवादों में आ गई हैं। इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग में सनराइजर्स ग्रुप की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदा है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे सामान्य क्रिकेट फैसला बताया, जबकि कुछ प्रशंसकों ने इसकी आलोचना भी की। इसी वजह से यह मामला अचानक चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

मोटी रकम देकर टीम में शामिल किया खिलाड़ी
इंग्लैंड में पहली बार इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कराई गई। इसी ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को करीब 1.90 लाख पाउंड यानी लगभग 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन के दौरान काव्या मारन भी अपनी टीम के साथ मौजूद थीं। जैसे ही यह खरीदारी हुई, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने सवाल उठाए कि भारतीय मालिक वाली टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों चुना।

विवाद के बीच सोशल मीडिया अकाउंट बंद
इस पूरे विवाद के बीच एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई। टीम का सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया। जब लोग उस अकाउंट को खोलने की कोशिश कर रहे हैं तो वहां संदेश दिखाई दे रहा है कि नियमों के उल्लंघन के कारण अकाउंट बंद किया गया है। हालांकि किस वजह से यह कार्रवाई हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा और भी तेज हो गई है।

नीलामी से पहले ही चर्चा में था यह मुद्दा
ऑक्शन से पहले ही यह सवाल उठ रहा था कि क्या भारतीय मालिकों वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदेंगी या नहीं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ऐसी टीमें ऐसा कदम नहीं उठाएंगी। बाद में लीग प्रबंधन ने साफ किया था कि खिलाड़ी की राष्ट्रीयता नहीं बल्कि उसका प्रदर्शन और टीम की जरूरत अहम होगी। इसी आधार पर खिलाड़ियों को चुना गया। ऑक्शन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन उनमें से सिर्फ दो को ही टीमों ने खरीदा।

Leave Your Comment