logo

गुवाहाटी टेस्ट- तीसरा दिन भी साउथ अफ्रीका के नाम

गुवाहाटी टेस्ट- तीसरा दिन भी साउथ अफ्रीका के नाम

न्यूजप्लस डेस्क। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में चल रहा भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट और तीसरा दिन भी उसी एक कहानी को और साफ करता चला गया। टीम इंडिया लड़ नहीं पा रही है और साउथ अफ्रीका मैच पर पूरी तरह हावी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते वही तस्वीर बनी जो पहले दो दिन दिख रही थी। साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत और भारत बैकफुट पर है। गुवाहाटी टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हुआ और भारत की मुश्किलें चार गुना बढ़ गई हैं। मैच के हर सेशन में साउथ अफ्रीका का प्रभुत्व हर ओवर में दिखा। मेहमानों का दबदबा और भारत की पहली पारी एक बार फिर सवालों के घेरे में है।


अब साउथ अफ्रीका की बढ़त - 314 रन है। तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर - 26/0… 8 ओवर में बिना किसी परेशानी के उन्होंने रन जोड़े। रेयान रिकेल्टन 13 रन, एडन मार्करम 12 रन पर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को न कोई स्विंग मिला, न उछाल का फायदा और न ही एक भी विकेट का मौका मिल पाया।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर खत्म हुई थी, जब भारत की बल्लेबाज़ी आई। टीम इंडिया 201 रन पर ढह गई। किसी भी पिच पर टॉप-ऑर्डर की नाकामी की कहानी बयां करता है, जहां साउथ अफ्रीका ने 489 रन जड़े, वहीं भारत सिर्फ 201 पर सिमट गया यानी 288 रन की लीड, और अब दूसरी पारी में बढ़त 314 रन पहुंच गई है। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों को न मदद मिली, न विकेट मिला, न कोई प्लानिंग साफ दिखी। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज आसानी से डिफेंस भी कर रहे हैं, और स्ट्राइक रोटेट भी कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम लगातार दबाव में है। बॉलिंग लाइन-लेंथ बदली, पर कोई फर्क नहीं पड़ा, अटैक मोड में आए, पर कोई ब्रेकथ्रू नहीं मिला। दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पहले ही 1-0 से आगे है और गुवाहाटी टेस्ट की हालत देखकर साफ है, अगर चमत्कार नहीं हुआ, तो भारत के हाथ से यह टेस्ट भी निकल सकता है और सीरीज भी भारतीय टीम का हाल देखकर अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय बल्लेबाज़ी इस फॉर्मेट में कमजोर पड़ रही है? क्या गेंदबाजों के पास अभी तक कोई प्लान नहीं है? क्या घरेलू पिचें भी अब टीम इंडिया का साथ छोड़ रही हैं? गुवाहाटी टेस्ट भारतीय क्रिकेट के लिए अलार्म बेल बनकर खड़ा हैक्योंकि तीनों दिन… एक ही टीम चमकी, वह थी साउथ अफ्रीका…

Leave Your Comment