हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में… बिहार की धरती पर 'PM मोदी' ने पाक को दिखाया आईना, क्या कुछ कहा- देखे वीडियो
पीएम मोदी का शुक्रवार को बिहार 2 दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने बिहार में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान CM नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
पीएम ने सासाराम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान CM नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। भाषण के दौरान नीतीश ने कहा, "खुशी की बात है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जाति आधारित गणना कराने का निर्णय लिया है इसके लिए मैं नमन और अभिनंदन करता हूं। ये बहुत बड़ी बात है। पहले भी हम ही इसकी मांग करते थे दूसरी पार्टी के लोग नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आप सब बड़ी संख्या में हमें आर्शीवाद देने आए हैं। आपका ये स्नेह और बिहार का ये प्यार मैं इसे हमेशा सर आंखों पर रखता हूं।
पीएम मोदी ने कहा अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज जब भी मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं.." जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है ये पाकिस्तान ने भी देखा और दुनिया ने भी देखा! जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।
पीएम मोदी ने कहा OperationSindoor में दुनिया ने हमारी BSF का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है। मोदी ने कहा, "ये हमारा वीर कुंवर सिंह जी की धरती है। यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए सेना और BSF में अपनी जवानी न्योछावर कर देते हैं। हमारी सीमाओं पर तैनात BSF के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। यही मातृभूमि की सेवा का पवित्र कर्तव्य निभाते हुए 10 मई को सीमा पर BSF सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं बिहार के इस वीर बेटे को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं और मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि OperationSindoor में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा।
बिहार के लोग इस बात के गवाह हैं कि हमने पिछले सालों में हिंसा और अशांति फैलाने वालों को कैसे खत्म किया है। कुछ साल पहले सासाराम और आस-पास के जिलों में किस तरह नक्सलवाद हावी था... इन लोगों को बाबा साहब अंबेडकर पर कोई भरोसा नहीं था। उस परिस्थिति में भी नीतीश कुमार ने यहां विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया... 2014 से पहले देश में सवा सौ से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क भी दे रही है, रोजगार भी दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे।
टना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।



