Madhya Pradesh: सीधी जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गर्भवती महिला लीला साहू ने अपने गांव खड्डी खुर्द में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले एक साल से अपनी मांग को सोशल मीडिया के जरिए उठा रही लीला ने इस बार स्थानीय बीजेपी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल सांसद ने लीला की सड़क की मांग पर कहा था कि वह उनकी डिलीवरी की तारीख बताएं, ताकि उन्हें हेलिकॉप्टर से उठवाकर अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस पर लीला ने जवाब दिया, "हमें हेलिकॉप्टर नहीं चाहिए, सड़क चाहिए, क्योंकि मैं अकेली गर्भवती नहीं हूं, गांव में और भी महिलाएं हैं, और मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने की जरूरत है।
मंत्री से की यें मांग... लीला का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वह कहती है, सांसद जी अब हेलीकॉप्टर भेज दीजिए, मेरा 9वां महीना है, दर्द से हालत खराब है. आप हमें उठवाने की बात कर रहे थे. आप तो कह रहे थे न कि जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर भेजूंगा, अब उठवा लीजिए...
आपको बता दें सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी खुर्द गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। करीब 10 किलोमीटर लंबी यह कच्ची सड़क 30 से अधिक गांवों को जोड़ती है, लेकिन बारिश में यह कीचड़ और गड्ढों से भर जाती है, जिससे वाहनों का आवागमन मुश्किल भरे हो जाते है। लीला साहू, जो गर्भावस्था के नौवें महीने में हैं,
लीला साहू ने बताया कि इस सड़क के अभाव में एम्बुलेंस उनके गांव तक नहीं पहुंच सकती। लीला ने पिछले साल से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाना शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल, जिसके 23 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, पर वीडियो बनाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, और सांसद राजेश मिश्रा से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। सांसद ने नवंबर 2024 तक सड़क निर्माण शुरू करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नही हुआ है।
मैं अकेली गर्भवती नहीं हूं... लीला के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद राजेश मिश्रा ने कहा, था कि "चिंता की क्या बात है? डिलीवरी की तारीख बताएं, हम एक हफ्ते पहले उठवाकर अस्पताल में भर्ती करा देंगे। लीला ने एक नया वीडियो जारी कर सांसद के बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "सांसद जी, हमें हेलिकॉप्टर की जरूरत नहीं है। मैं अकेली गर्भवती नहीं हूं, गांव में 6-8 अन्य गर्भवती महिलाएं हैं। आप किस-किस को हेलिकॉप्टर से उठवाएंगे? हमें सड़क चाहिए, जिससे गांव का विकास हो और एम्बुलेंस हमारे घर तक पहुंच सके। लीला ने यह भी कहा कि अगर सांसद में सड़क बनवाने की हिम्मत नहीं थी, तो झूठा वादा क्यों किया? उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीधे मुलाकात करने की बात भी कही। मंत्री राकेश सिंह ने भी लीला के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सड़क नहीं बन जाएगी। विभाग के पास इतना बजट नहीं कि हर मांग पर सड़क बनाई जाए।" इस बयान की भी आलोचना हुई थी।



