खुशियों के बीच पसरा मातम, ट्रक और अर्टिगा की भीषण टक्कर में 4 की दर्दनाक मौत, कानपुर से लौट रहा था परिवार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में खुशियों का एक पल मातम मे तकदील हो गया, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार समाने से आ रही ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक की किसी को मौका नही मिल सका और पति पत्नी व चालक सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर पत्नी के भाई की सगाई में शामिल होकर परिवार के साथ कानपुर से गोंडा लौट रहे थे। बता दें हादसा सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे लखनऊ-बहराइच हाईवे रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर के गुप्ता ढाबे के पास हुआ. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे, और देखते ही सन्न रह गए, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। टक्कर से कार का एयरबैग खुला, लेकिन आगे बैठे किसी की जान नहीं बच गई।
हादसा इतना भीषण औऱ भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में तीन पुरुष और एक महिला 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी, उनके जीजा और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है. जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह सभी लोग कानपुर में एक सगाई प्रोग्राम करने के बाद वापस गोंडा जा रहे थे।
मृतकों की पहचान गोंडा के मालवीय नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुधीर मौर्य 35 वर्षीय और उनकी पत्नी शांति 33 वर्षीय, जीजा रमाशंकर 38 वर्षीय और ड्राइवर अयान कुरैशी 23 वर्षीय के रूप में हुई है। जबकि पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (9) और अनवी (5) गंभीर रूप से घायल हैं। सुधीर की पत्नी शांति कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। और उचित उपचार के निर्देश दिए है।
ASP विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया- थाना रामनगर में एक कार और ट्रक में टक्कर हुई है। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल सभी लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



