logo

BREAKING NEWS
देशभर में मानसून का कहर, मैदान से पहाड़ तक हाहाकार

देशभर में मानसून का कहर, मैदान से पहाड़ तक हाहाकार

देश में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बता दें इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देशभर में समय से पहले दस्तक दे दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि मानसून पूरे भारत में 8 जुलाई की सामान्य तारीख से 9 दिन पहले ही पहुंच गया है। जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजस्थान के अलवर में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 136 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। आपको बता दें जून के महीने मे औसत बारिश 50.7mm होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 119.4mm बरसात हो चुकी है। आज भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। बता करे उत्तराखंड की तो यहा भी भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से पौड़ी-मेरठ नेशनल हाईवे बंद हो गया। वहीं, उत्तरकाशी में भूस्खलन और कुछ हिस्सों के बह जाने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। पानी बढ़ने से नदियां 500 मीटर आगे की आ गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ के नजरिए से संवेदनशील इलाकों की पहचान की है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात 4 जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "मैं सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि बहुत आवश्यक कारणों से ही अपने घरों से बाहर निकलें, विशेषकर की मंडी और कुल्लू जिले के लोगों से यह मेरा निवेदन है। वहां प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है...हम लगातार प्रदेश में बनी परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं। कल प्रदेश में लगभग 390 सड़के बंद थीं...बीती रात और आज सुबह पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हुई है और बहुत नुकसान होने की रिपोर्ट हमें मिल रही है। आज भी प्रदेश की लगभग 580 सड़कें बंद हैं और शाम तक हमारा प्रयास रहेगा कि करीब 340 सड़कों को बहाल कर दिया जाए…स्थिति थोड़ी संवेदनशील है...सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

https://twitter.com/ANI/status/1939961086620705023

हिमाचल प्रदेश: DIG सेंट्रल रेंज(मंडी) सौम्या सांबशिवन ने कहा, "सबसे दुखद बात यह है कि गोहर के इलाके में 9 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है... मैं, SHO साहब और हमारी पूरी टीम जगह-जगह जाकर लोगों को रेस्क्यू करने का काम कर रही है... अभी की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आ रही है, जो मुख्य तौर पर मंडी और कुल्लू के इलाके में है... पंडोह में भी भूस्ख्लन की आशंका है... हमारी जनसाधारण से यह अपील रहेगी कि वे मौसम विज्ञान विभाग के जो भी दिशा-निर्देश हैं उसका पालन करें, अपनी यात्राओं को नियंत्रित करें, जितना हो सके घरों में रहें, पहले अपने आप को रेस्क्यू करने का प्रयास करें उसके बाद ही किसी और की मदद करें... हमीरपुर में भी करीब 9 से 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है... फिलहाल किसी और सेना से मदद नहीं ली गई है, NDRF की टीम की मदद से हम सड़क खोलने का काम कर रहे हैं और हम खुद ही जगह-जगह जाकर लोगों का जायजा ले रहे हैं..."

Leave Your Comment