यूपी मे मानसून का कहर जारी है, बीते 24 घंटों के अंदर तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राज्यभर में 14 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। प्रदेश के पश्चिमी से लेकर पूर्वी इलाके तक नदियों का जलस्तर काफी बढ़ता जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान मे भी बारिश के कारण परेशानी का माहौल देखने को मिला। इतना ही नही प्रदेश के कई जिलों में नदियां और बांध खतरे के निशान से ऊपर बहने लगे हैं। वाराणसी, ललितपुर, झांसी, चित्रकूट, लखनऊ और कानपुर जैसे क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यूपी मे आज मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश का भारी अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। करीब 20 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है।
यूपी में अगले 3 दिन तक तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक 14 जुलाई मंगलवार को पश्चिमी यूपी में बारिश, पूर्वी यूपी में बादल और हल्की बारिश का अलर्ट है। 15 जुलाई बुधवार को पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, 16 जुलाई गुरूवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश एवं तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान दिया है।



