मई महीने में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी पहचान उनकी मजबूत इच्छाशक्ति होती है। ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर सपनों को हकीकत में बदलने का जुनून होता है। यही वजह है कि ये लोग मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानते और अपने लक्ष्य तक पहुंचकर ही रुकते हैं।
मैग्नेटिक पर्सनैलिटी का जादू
इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक और प्रभावशाली होता है। लोग इनकी बातों और अंदाज से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस और बोलने का तरीका इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। जहां भी जाते हैं, अपनी अलग पहचान बना लेते हैं और लोगों के बीच आसानी से लोकप्रिय हो जाते हैं।
दिल के साफ लेकिन गुस्सैल
मई में जन्मे लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। जो इनके मन में होता है, वही ये खुलकर बोल देते हैं। हालांकि इन्हें गुस्सा जल्दी आता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता। ये जल्दी ही सामान्य हो जाते हैं और रिश्तों को ज्यादा देर तक खराब नहीं होने देते।
लग्जरी लाइफ के शौकीन
इन लोगों को आरामदायक और शानदार जीवन जीना पसंद होता है। महंगी चीजें और बेहतर लाइफस्टाइल इन्हें आकर्षित करता है। खास बात यह है कि ये लोग अपनी मेहनत के दम पर इन सुख-सुविधाओं को हासिल भी करते हैं। ये अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं।
करियर और पैसों में मजबूत पकड़
मई में जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड, बिजनेस और मैनेजमेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनकी लीडरशिप क्वालिटी इन्हें कम उम्र में ही सफलता दिला सकती है। पैसों के मामले में ये भाग्यशाली होते हैं, लेकिन कभी-कभी ज्यादा खर्च करने की आदत इन्हें मुश्किल में डाल सकती है। दोस्ती निभाने और रिश्तों को मजबूत रखने में भी इनका कोई जवाब नहीं होता।
