मथुरा मे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। जिससे पिता और दो बेटों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में शनिवार करीब सुबह 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। तभी रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई, टक्कर इतनी जोर थी की इको के परखच्चे उड़ गए, कार का अगला हिस्सा पिचक गया। कार सवार दिल्ली से आगरा जा थे।
घटना के बाद मौजूदा लोग मे हड़कंप मच गया, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। टक्कर इतनी जोर थी की इको के परखच्चे उड़ गए, कार का अगला हिस्सा पिचक गया। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकला। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक- यह हादसा सुबह करीब 3 बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार दिल्ली से आगरा जा थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।



