बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, यहां एयर फोर्स का ये विमान माइलस्टोन स्कूल पर क्रैश हो गया। इस हादसे में करीब 10 से अधिक मौत की खबर सामने आई है जबकि लगभग 100 से अधिक लोग कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कई को गंभीर जलन और चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों हादसे से स्थानिय लोग दहशत मे है।
बता दें F-7BGI बांग्लादेश एयरफोर्स (BAF) का मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह विमान दोपहर 1:06 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों बाद यह माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। हादसे के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, और परिसर में कई छात्र और कर्मचारी मौजूद थे। विमान के क्रैश होने के बाद परिसर में आग लग गई, और घने काले धुएं के गुबार उठने लगे। टेलीविजन फुटेज में आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था, जबकि छात्र और कर्मचारी घबराहट में इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ छात्रों को जलने और गंभीर चोटों के साथ देखा गया।
बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तरा, टोंगी, पल्लीबी, कुरमितोला, मीरपुर और पुरबाचल फायर स्टेशनों से आठ फायर और रेस्क्यू यूनिट्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बांग्लादेश सेना, फायर सर्विस, और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य में जुट गईं। सेना के जवानों और स्कूल के शिक्षकों ने घायलों को रिक्शा वैन और अन्य वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाया। माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के प्रवक्ता शाह बुलबुल ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा और आसपास के क्षेत्र में क्रैश हुआ। उन्होंने कहा, "कक्षाएं चल रही थीं, और घायलों को एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है।
मुहम्मद यूनुस ने जताया दुख
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने हादसे पर दुख जताया और इसे "अपूरणीय क्षति" बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हादसे की वजह की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अस्पतालों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति को प्राथमिकता के साथ संभालने का निर्देश दिया। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। बांग्लादेश एयर फोर्स ने क्रैश की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि पायलट इजेक्ट हुआ था या नहीं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि विमान का पायलट, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तौकीर इस्लाम सागर, शहीद हो गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'Made In China' F-7 BGI विमान
F-7 BGI एक चीनी निर्मित मल्टीरोल फाइटर जेट है, जो सोवियत-युग के मिग-21 पर आधारित है। इसे बांग्लादेश एयर फोर्स मुख्य रूप से पायलट प्रशिक्षण के लिए उपयोग करती है। यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश एयर फोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हालांकि बचाव कार्य अभी भी जारी हैं, और हादसे की वजह की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में और सही जानकारी मिलेगी।



