मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम महाराज जी के दर्शन करने आए पर भक्तो पर अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई. इस हादसे मे 1 महिला की मौत हो गई गई जबकि लगभग 12 घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला 40 वर्षीय अनीता देवी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली है, वहीं घायलों मे 9 और लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, एक उत्तराखंड जबकि दो पश्चिम बंगाल के हैं। बता दें ये लोग बागेश्वर धाम महाराज जी के दर्शन करने आए थे और वे एक ढाबे में रुके थे, लेकिन रात में ढाबे की दीवार भर-भराकर गिर गई, और सभी लोग दीवार के नीचे दब गए. लोगों के चीख- पुकार की आवाजें सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए, फिर लोगो ने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
सूचना मिलते ही हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हलांकि 4 घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता का कहना है कि सुबह भारी बारिश के कारण बागेश्वर धाम में एक ढाबे पर दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से कई श्रद्धालु घायल हुए हैं।
कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल डिस्मेंटल किया जाए। भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक वेरीकेडिंग करने एवं व्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। । एसपी अगम जैन ने कार्यक्रम कथा स्थल में भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनाती और आपात स्थिति में निकास द्वार के चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में एसडीओपी को निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि को भीड़ नियंत्रण के लिए अपने सेवादारों को लगाकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के संबंध में भी निर्देशित किया।



