logo

header-ad
header-ad
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, भारत के 13 शहरों के नाम शामिल, जाने सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, भारत के 13 शहरों के नाम शामिल, जाने सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की एक लिस्ट जारी कर दी गई है और इस लिस्ट में भारत के 13 शहरों के नाम शामिल हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली सबसे प्रदूषित कैपिटल की कैटेगरी में टॉप पर है। ये लिस्ट 11 मार्च को प्रकाशित हुई, जिसमें खुलासा हुआ है कि असम का बर्नीहाट भी भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर मे से एक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में 5वां स्थान दिया गया है। 2024 में भारत में PM 2.5 सांद्रता में 7% की गिरावट की गिरावट देखी गई, जो 2023 में 54.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की तुलना में औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। मतलब भारत में पहले से प्रदूषण को लेकर कुछ सुधार हुआ है। इसकी जानकारी स्विस एयर क्वालिटी टेक्नॉलॉजी कंपनी IQ एयर की 2024 की रिपोर्ट में सामने आई है। 2024 में PM 2.5 का स्तर औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में हैं। दिल्ली में लगातार प्रदूषण का लेवल हाई दर्ज किया गया। यहां PM 2.5 का सालाना औसत 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा।

भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के टॉप 20 प्दूषित शहरों में 13 भारत के शहर हैं।1. बर्नीहाट2. दिल्ली3. मुल्लानपुर (पंजाब)4. फरीदाबाद5. लोनी6. नई दिल्ली7. गुरुग्राम8. गंगानगर9. ग्रेटर नोएडा10. भिवाड़ी11. मुजफ्फरनगर12. हनुमानगढ़13. नोएडा

भारत में वायु प्रदूषण काफी समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है। वायु प्रदूषण से 5.2 साल जीवन के कम हो रहे हैं। बीते साल प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ अध्ययन के मुताबिक, प्रदूषण की वजह से 2009 से 2019 तक हर साल लगभग 15 लाख मौतें हुई हैं।

Leave Your Comment