यूपी के हमीरपुर जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है जहां बिजली गिरने की 2 अलग अलग घटनाओं में 1 महिला सहित 1 मजदूर की मौत हो गई और हादसे में अन्य 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से 2 मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना कुरारा थाना क्षेत्र के हरेहटा गांव की है जहाँ जानवरों को चराने गई महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को खेत में पड़ा देख घटना की सूचना परिजनों को दी वही मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने जाँच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही दूसरी घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव की है जहाँ एक मकान में मजदूरी करने गए 5 मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसमें से 1 मजदूर की मौत हो गई और 4 मजदूर गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरीला सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ से 2 मजदूरों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है सभी मजदूर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी ट्रॉली के नीचे बैठे हुए थे जो आकाशीय बिजली गिरने से हादसें का शिकार हो गए फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही घटना के बाद प्रशासनिक अमले के अधिकारी कार्रवाई में जुटे हुए है।



