logo

header-ad
header-ad
जल्द वहां से निकले... ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

जल्द वहां से निकले... ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी तनाव बरकरार है, रिपोर्ट के मुताबिक दोनो देशों के बीच हालात काफी बिगड़ चुके है, इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से जल्द से जल्द बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास नें ए़डवाइजरी जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से संपर्क में रहने, अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रोवाइड कराने को कहा है। इसके लिए सभी से जारी किए संपर्क नंबर +989010144557, +989128109115 और +989128109109 पर संपर्क रहने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा तेहरान में भारतीय छात्रों को दूतावास की ओर से की गई व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर निकाल दिया गया है। परिवहन के मामले में आत्मनिर्भर अन्य निवासियों को भी शहर से बाहर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने की सुविधा दी गई है। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी कर दी है।बता दें ईरान में 1,500 स्टूडेंट्स सहित लगभग 10 हजार भारतीय फंसे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि मौजूदा हालात में देश के एयरपोर्ट भले ही बंद हैं लेकिन लैंड बॉर्डर्स खुले हुए हैं। ताकि लोग बाहर जा सकें.” बताया जा रहा है की छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों से निकाला जाएगा। ईरान के विदेश मंत्रालय ने भारत के राजनयिक मिशन को सहायता देने की बात पर जोर दिया। साथ ही कहा कि भारतीय नागरिकों और राजनयिकों की सुरक्षित निकासी के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

बता दें कि इजरायल के मिसाइल हमलों के चलते ईरान में हालात गंभीर हैं. इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं। कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की थी। बिगड़ते हालात के इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर बड़ी बात कही है उनका कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।

Leave Your Comment