logo

header-ad
header-ad
अमेरिका के बोइंग विमान का लैंडिंग गियर फेल, लगी आग! सभी 173 यात्री सुरक्षित

अमेरिका के बोइंग विमान का लैंडिंग गियर फेल, लगी आग! सभी 173 यात्री सुरक्षित

अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या AA-3023, एक बोइंग 737 मैक्स 8, में टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। विमान मे बैठे यात्रियों मे अफरा-तफरी मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि विमान में सवार 173 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को तत्काल स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में केवल एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। FAA के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे स्थानीय समय पर हुई, जब विमान मियामी के लिए टेकऑफ करने की तैयारी कर रहा था। टेकऑफ से पहले ही लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद विमान के पिछले हिस्से में धुआँ और आग की लपटें दिखाई दीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि विमान के पास घना धुआँ उठ रहा था। रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई की और यात्रियों को रनवे से सुरक्षित हटाकर टर्मिनल तक बसों के जरिए ले जाया गया। हवाई अड्डे के संचालन में इस घटना के कारण कुछ समय के लिए रुकावट आई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

https://twitter.com/kaankit/status/1949345936666444070

हालांकि FAA ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग गियर की खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लैंडिंग गियर की विफलता और इंजन से संबंधित समस्याएं विमानन में असामान्य नहीं हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं गंभीर हो सकती हैं यदि समय पर कार्रवाई न की जाए।

आपको बता दें यह घटना डेनवर हवाई अड्डे पर 5 महीने में दूसरा विमान अग्निकांड है। इससे पहले मार्च 2025 में, एक अन्य अमेरिकन एयरलाइंस बोइंग 737-800 में टैक्सीिंग के दौरान आग लग गई थी, जिसमें 172 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके अलावा, हाल के वर्षों में बोइंग विमानों, विशेष रूप से 737 मैक्स सीरीज, से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 2018 और 2019 में हुए दो घातक हादसे शामिल हैं।

Leave Your Comment