पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके कोचिंग मॉडल और फीस स्ट्रक्चर को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि फायरिंग की वजह को लेकर जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
कम फीस ने दिलाई अलग पहचान
खान सर की पहचान सिर्फ पढ़ाने के अंदाज से नहीं बल्कि कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए भी है। यही वजह है कि देशभर से लाखों छात्र उनके ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स से जुड़े हुए हैं। कई कोर्स की फीस 99 रुपये से शुरू होती है, जो अन्य संस्थानों की तुलना में काफी कम मानी जाती है।
कई बड़े कोर्स की पढ़ाई
खान ग्लोबल स्टडीज में UPSC, BPSC, SSC, NDA, CDS, JEE, NEET, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। संस्थान के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। छात्रों की बड़ी संख्या के कारण यह कोचिंग नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है।
इन कोर्सों की है प्रमुख फीस
UPSC और UP PCS की तैयारी के लिए लगभग 35 हजार रुपये फीस बताई जाती है। BPSC के लिए करीब 20 हजार रुपये, जबकि JEE और NEET के लिए लगभग 34,999 रुपये फीस निर्धारित है। SSC की तैयारी 7,999 रुपये और पुलिस भर्ती की तैयारी करीब 4,999 रुपये में कराई जाती है।
देश के कई शहरों तक पहुंच
पटना से शुरू हुआ यह संस्थान अब कई शहरों तक पहुंच बना चुका है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों के छात्र भी यहां से तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि खान सर का नाम शिक्षा जगत में एक बड़े ब्रांड के रूप में देखा जाता है।
जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है। घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा। लेकिन इतना जरूर है कि खान सर और उनका कोचिंग संस्थान एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है।
