logo

header-ad
header-ad
कानपुर: Centre of Training Excellence का हुआ उद्घाटन

कानपुर: Centre of Training Excellence का हुआ उद्घाटन

नेत्र रोग विभाग जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर द्वारा 26 अगस्त 2025 दिवस मंगलवार को "Centre of Training Excellence" का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एवं डीन प्रो० संजय काला एवं श्री आरएन मोहन्ती सीईओ Sightsavers India ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ परवेज खान (आचार्य एवं विभागध्यक्षा) ने कहा कि "Centre of Training Excellence के द्वारा शिक्षण कार्य में सरलता के साथ साथ शिक्षण कार्य उच्च कोटि की हो जायेगी।

डाॅ शालिनी मोहन (आचार्य) ने धन्यवाद देते हुए संबोधित किया कि "Centre of Training Excellence" से शिक्षण कार्य का मार्ग सूचारू रूप से प्रशस्त करना असान हो जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर के उपप्रधानाचार्य डाॅ ऋचा गिरी (आचार्य) लाला लाजपत राय चिकित्सालय कानपुर के प्रमुख अधीक्षक डाॅ आरके सिंह एवं मुख्य चिकित्या अधीक्षक डाॅ एनसी त्रीपाठी, डा पारूल सिंह (सह आचार्य), डाॅ नम्रत पटेल (सहायक आचार्य), डाॅ सुरभि अग्रवाल (सहायक आचार्य) एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सीनियर रेजीडेण्ट, जूनियर रेजीडेण्ट एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave Your Comment