logo

BREAKING NEWS
Kanpur: कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा पर भारी हंगामा,  पनकी महंत से अभद्रता के बाद इलाके में भारी तनाव

Kanpur: कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा पर भारी हंगामा, पनकी महंत से अभद्रता के बाद इलाके में भारी तनाव

कानपुर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होना है, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। लेकिन तैयारियों के बीच पनकी महंत जितेंद्र दास और बादशाही नाका चौकी इचार्ज में विवाद हो गया है और ये विवाद साउंड लगाने को लेकर हुआ। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने महंत जितेंद्र दास से अभद्रता को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। विवाद बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लेकिन महंत जितेंद्र दास से हुई अभद्रता को लेकर लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

पूरा मामला पीपल वाली कोठी नया गंज का

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब साउंड लगाने को लेकर पनकी मंदिर के महंत जितेन्द्र दास और बादशाहीनाका चौकी इंचार्ज के बीच तीखा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महंत से अभद्रता की गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और व्यापारी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस बल तैनात

बता दें हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और प्रदर्शन धीरे-धीरे धरने का रूप लेता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को धार्मिक आयोजनों में इस तरह की टकरावपूर्ण स्थिति नहीं बनानी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारी स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

रमेश अवश्थी ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर कानपुर सांसद रमेश अवश्थी की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है, उन्होने कहा है कि अभी उनको पूरी जानकारी नही है लेकिन अगर पुलिस के द्दारा महंत जी के साथ अभद्रता की गई है तो उस पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कहा-कहा से निकलेगी यात्रा?

रथयात्रा शहर के जनरलगंज स्थित जगन्नाथ गली से रथयात्रा शुरू होकर काहूकोठी, नयागंज चौराहा, हूलागंज, भूसाटोली, नागेश्वर मन्दिर नयागंज चौराहा, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, शिवाला, संगम लाल मन्दिर, कमला टावर, लाठी मोहाल होकर जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर पर समाप्त होगी।

Leave Your Comment