logo

header-ad
header-ad
इजराइल का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर बड़ा हमला: पहले ही दी थी ये चेतावनी

इजराइल का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर बड़ा हमला: पहले ही दी थी ये चेतावनी

ईरान और इजराइल के बीच तनाव जारी है, इस बीच इजरायल ने तेहरान में मौजूद ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया है। तेहरान को जला देंगे... इजाराइस ने ईरान को पहले ही चेतावनी दे दी थी।

इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में मौजूद रक्षा मंत्रालय पर हमला किया है। इसके अलावा तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को हिट किया। इस बीच तेहरान में ऑयल डिपो में धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों देशों के बीच जारी इन हमलों में कई लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हो चुके हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान समेत 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है। तेहरान में धमाकों के बाद ‘तेहरान जल रहा है’ जैसे बयान इजरायली रक्षा मंत्री की ओर से आए, तो दूसरी तरफ ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेताया कि अगर इजरायल हमले जारी रखता है, तो जवाब और ज्यादा तीव्र और व्यापक होगा।

ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल पर 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने 3 इजराइली F-35 विमान गिराने का भी दावा किया है। पिछले 48 घंटों में ईरान पर इजरायल के हमलों में 130 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और ईरान के कई बड़े सैन्य कमांडर्स शामिल हैं। घायलों की तादाद 300 से ज्यादा बताई जा रही है।

 ईरान और इज़रायल के बीच गहराते तनाव के बीच इज़रायली सेना ने रविवार को एक बड़ी चेतावनी जारी की है. इज़रायल के सैन्य प्रवक्ता ने ईरान के नागरिकों से कहा है कि वे परमाणु रिएक्टरों के पास के इलाकों को तुरंत खाली कर दें, क्योंकि वहां ‘खतरा मंडरा रहा है.’ यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि इज़रायली हमले के बाद नतांज परमाणु केंद्र के भीतर रेडियोधर्मी प्रदूषण पाया गया है. यह जानकारी IAEA के प्रमुख राफाएल मारीआनो ग्रोसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी.

Leave Your Comment