logo

header-ad
header-ad
इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, ये शहर भी चमके

इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, ये शहर भी चमके

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे जारी हो चुके है। इस लिस्ट में इंदौर नंबर 1 शहर रहा, बताया जा रहा है कि इंदौर को सूरत और पुणे से टक्कर मिल रही थी. लेकिन एक बार फिर शहरों की सुपर स्वच्छ लीग सिटी कैटेगरी में इंदौर एक बार फिर नंबर वन बना, इसे लेकर प्रदेश में खुशी की लहर है।  

दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण की सुपर लीग का यह यह कार्यक्रम नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को स्वच्छता का सर्वोच्चय सम्मान दिया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि मैं पुरुस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को बधाई देती हूं।

बता दें इंदौर 2017 से लगातार देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीतता आ रहा है। सफाई के मामले में इंदौर एक बड़ा मॉडल बनकर पूरे देश में उभरा है। इंदौर शहर लगातार आठवीं बार देश का सबसे साफ शहर बना है। वहीं, दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है। विजयवाड़ा चौथे नंबर पर है।

महापौर ने कहा इंदौर निगम ने जीरो लैंड फ्री सिटी की ओर भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इंदौर मध्यप्रदेश का पहला शहर है, जिसने ट्रीटेड वाटर बेचने की शुरुआत की है। नगर निगम ने इस बार शहर के ब्यूटीफिकेशन पर भी विशेष ध्यान दिया है। निगम ने शहर की सड़कों पर बने लिटरबिन से नियमित कचरा उठाने पर भी विशेष जोर दिया। शहर की सड़कों की सफाई के लिए विदेशों से मशीनें बुलवाई गई। उन्होने आगे कहा आने वाले दिनों मे इदौर निगम निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए सहयोगी बनेगा।

Leave Your Comment