logo

header-ad
header-ad
देवरिया की अनोखी प्रेम कहानी, पति को छोड़ 2 महिलाओं ने की आपस मे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

देवरिया की अनोखी प्रेम कहानी, पति को छोड़ 2 महिलाओं ने की आपस मे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

उत्तर प्रदेश के देवरिया की अनोखी प्रेम कहानी काफी वायरल हो रही है। लोग कहते है कि प्रेम कहानी सिर्फ लड़के और लड़कियों के बीच ही होती है लेकिन यहा तो कुछ और ही है। जहां दो महिलाओं ने आपस मे शादी रचा ली।

Same Sex Marriage: मामला देवरिया जिले का है जहां दो महिलाएं अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा मे बनी हुई है। दो विवाहित महिलाएं अपने पति से इस कदर नाराज हुई कि आपस में जिले के एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी का सबसे बड़ा कारण है उन दोनो महिलाओं का शराबी और लापरवाह पति, जिससे छुटकारा पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, माना जा रहा है कि उन दोनों विवाहित महिलाओं की दोस्ती सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।

दोनो की दोस्ती इस कदर बढ गई की उन्होने अपनी शराबी लापरवाह पतियों को छोड़कर साथ जिंदगी जीने का फैसला कर लिया। अब वे पति-पत्नी बन गए है दोनों महिलाओं ने अब गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर नया जीवन शुरूआत कर दी है।

https://twitter.com/praveenP_K_Y/status/1882472961569145230?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1882472961569145230%7Ctwgr%5E359b6884334eb5453d265774494a79dcc99e4952%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Ftrending-news%2Fup-deoria-news-two-women-got-married-with-each-other-after-troubled-by-husbands-they-meeting-on-instagram%2F3793946%2F

दोनो महिलाओं ने पति की प्रताड़ना के चलते लिया फैसला

आपको बता दें झारखंड के रांची की रहने वाली गुंजा की शादी देवरिया जिले के रुद्रपुर कस्बे में हुई थी। गुंजा का पति शराबी और लापरवाह था और रोज पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति की रोजाना परेशानियों से तंग आकर गुंजा ने लगभग 8 साल पहले घर छोड़ दिया और गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगी।

गोरखपुर मे रहने के बाद गुंजा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए कविता नाम की एक महिला से हुई। कविता गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव मे रहती थी और शराबी पति की प्रताड़ना के चलते उसने भी अपना घर छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर ही दोनों ने अपना दर्द एक-दूसरे से साझा किया करती थी। सबसे खास बात यह थी कि दोनो ही महिलाओं की परेशानी आपस मे मिलती जुलती थी।

Leave Your Comment