logo

BREAKING NEWS
इटावा में युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा, प्रशासन बनाता रहा वीडियों, फिर हुआ यें

इटावा में युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा, प्रशासन बनाता रहा वीडियों, फिर हुआ यें

इटावा शास्त्री चौराहा पर स्थित सीसीटीवी कैमरे के टावर पर डीजल लेकर चढ़ा युवक, जिसे देंख सभी हैरान रह गए, इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, युवक प्रशांत राजपूत ने दबंगों की दबंगई से परेशान होकर अपने ऊपर डीजल डाल लिया और माचिस से आग लगाने की धमकी देने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

युवक की इस हरकत पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी सीओ सिटी एसडीएम तहसीलदार और पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा।

आनन फानन में पुलिस ने युवक के कपड़े उतरवाकर दूसरे कपड़े पहनवाए और उसको डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक युवक प्रशांत राजपूत ने दबंगों की दबंगई से परेशान होकर अपने ऊपर डीजल डाल लिया और माचिस से आग लगाने की धमकी देने लगा था। युवक के खेत पर दबंगों के द्वारा मेड डालने का आरोप है। थाने के दरोगा और दबंगों पर मिलीभगत का युवक ने आरोप लगाया है।

ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था, इस सूचना हड़कंप कट गया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने युवक की बात सुनी और उसको न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। युवक की सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर युवक अपने घर गांव से 25 किलोमीटर दूर शहर में पहुंचकर उसने हाइवोल्टेज ड्रामा किया। फिलहाल पुलिस ने युवक को थाना चौबिया प्रभारी के साथ उसके घर भेज दिया गया है। युवक थाना चौबिया क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहता है।

Leave Your Comment