उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब मंदिर में सावन के पवित्र महीने के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसके बाद घटना हुई।
बता दें सावन के महीने में हरिद्वार में हर की पौड़ी और मनसा देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रविवार होने के कारण भीड़ और भी ज्यादा थी। कुछ लोगों ने बताया कि करंट की अफवाह फैलने के बाद लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे, जिससे कई लोग नीचे गिर गए और कुचल गए। जिसमे 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसेमे जान गवाने वाले मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की एलान किया। इतना ही नही सीएम धामी ने हरिद्वार जिला अस्पताल का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता है कि सभी घायलों को ठीक इलाज मिले और वे जल्द स्वस्थ हों।" इसके साथ ही, उन्होंने एक टोल-फ्री नंबर जारी करने की घोषणा की, ताकि घायलों और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा सके।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगदड़ की वजह मंदिर मार्ग पर अचानक बढ़ी भीड़ और अव्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्था थी। पुलिस ने बताया कि भगदड़ में घायल हुए करीब 35 श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 6 की मृत्यु हो गई। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट के साथ बातचीत के बाद एकतरफा (वन-वे) व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, "सावन के महीने में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा, "उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।



