logo

header-ad
header-ad
Gujarat Bridge Collapse Update: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, कई अभी भी लापता

Gujarat Bridge Collapse Update: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, कई अभी भी लापता

गुजरात के वडोदरा ब्रीज हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। नदी से अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार को ही 13 शव बरामद किए गए थे। आज सुबह ही रेस्क्यू टीम को सुबह 2 शव मिले है। कई अभी लापता बताए जा रहे है।

आपको बता दे ये हादसा गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल हुआ था, हादसा उस वक्त हुआ, जब अचानक पादरा में महिसागर नदी पर आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में लोगो के साथ-साथ कई वाहन भी नदी में समा गए थे। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताते हुए घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों के तत्काल उपचार और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय नगरपालिका और वडोदरा नगर निगम की दमकल टीम नावों और तैराकों के साथ दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है, जबकि NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में शामिल हो गई है। सड़क निर्माण विभाग को इस दुर्घटना की तत्काल जांच करने के आदेश दिए गए हैं..."

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने पादरा में गंभीरा ब्रिज ढहने की घटना पर कहा, "घटना के बाद कल सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कल रात बाढ़ की वजह से पानी का स्तर बढ़ गया था इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन रात 10 बजे के बाद रोकना पड़ा। आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया। अब तक 15 शव बरामद हुए हैं। 3 लोग अभी भी लापता हैं। 10 अलग-अलग एजेंसियां इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। अगले 4-5 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1943175125542539419

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने उस स्थान का दौरा किया, जहां कल वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढह गया था। कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी कल से ही यहां का दौरा कर रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

पादरा में पुल ढहने की घटना पर एनडीआरएफ कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया, "कल हमें ज़िला प्रशासन के द्वारा 9 बजे घटना की सूचना मिली थी। हमारी एक टीम की मांग की गई थी। एक टीम तुरंत यहां भेजी गई। हमने एक अन्य टीम और एक सब-टीम को बुलाया। हम जल्द से जल्द इस पूरे इलाके को चेक करके रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करना चाहते हैं। हम दोपहर तक इस ऑपरेशन को पूरा करना चाहते हैं।"

Leave Your Comment