Close Menu
    What's Hot

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | देश | दिल्ली: 4 मंजिला इमारत ढहने से चार लोगो की मौत, कई मलबे में फंसे, बचाव कार्य जारी
    देश

    दिल्ली: 4 मंजिला इमारत ढहने से चार लोगो की मौत, कई मलबे में फंसे, बचाव कार्य जारी

    AnoopBy AnoopApril 19, 2025Updated:April 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 13
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ हो गया। इलाके मे एक 4 मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर डॉग स्क्वॉड, NDRF और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

    पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे। अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मौके पर NDRF टीम, डॉग स्क्वॉड, और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

    दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। ये हादसा मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में हुआ है। सुबह-सुबह चार मंजिला इमारत ध्वस्त हुई। बिल्डिंग ढहने की खबर सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। ये हादसा कैसे हुआ, अभी तक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।

    #WATCH | A building collapsed in the Mustafabad area of Delhi, several feared trapped. Dog squad, NDRF and Police teams at the spot. Rescue operations underway.

    More details awaited. pic.twitter.com/9yS3TKdxDm

    — ANI (@ANI) April 19, 2025

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में NDRF, DDMA, DFS और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य मे लगी हुई है। सभी घायलों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

    दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना को लेकर दुख जताया। और कहा रात को इमारत गिरा है। टीमें राहत कार्य में लगी हैं। 4 शव निकाले जा चुके हैं और लगभग 15 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे और 10 लोग हो सकते हैं। ये एक लापरवाही है। इसके लिए बिल्डर जिम्मेदार है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी दिल्ली में जहां भी अवैध निर्माण है उन पर कार्रवाई की जाएगी।”

    बता दें पिछले हफ्ते दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की जान मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग घायल हो गए। पूर्वी दिल्ली के अडिशनल डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने बताया, “हमें शाम करीब 7 बजे एक पीसीआर PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचकर पर हमने पाया कि एक 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की दीवार धूल भरी आंधी के दौरान गिर गई। 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

    Delhi Delhi news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

    June 16, 2025

    Weather update: इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में क्या बदलेगा मौसम?

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.