logo

header-ad
header-ad
सूरत मे भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, यूपी मे टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

सूरत मे भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, यूपी मे टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

देश में मानसून की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली छोड़कर देश के करीब 25 राज्यों में मानसून पहुंचा गया है। कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगो की परेशानी मे डाल दिया है बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

गुजरात के सूरत शहर में पिछले 48 घंटे से तेज बारिश हो रही है। सोमवार सुबह करीब 2 घंटे में ही 5.5 इंच से अधिक बारिश हुई। बता दें सूरत में रविवार शाम को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया है। जिससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सूरत प्रशासन से आज स्कूल की छुट्टी कर दी है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठहर गई है और नगर निगम की टीमें लगातार जल निकासी के काम में लगी हुई हैं.

https://twitter.com/AHindinews/status/1937359951799931077?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1937359951799931077%7Ctwgr%5E533e73882ad885a6b284cf88fe6231727df95c83%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.latestly.com%2Findia%2Fflood-like-situation-in-surat-due-to-heavy-rain-water-filled-on-roads-2667296.html

उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सन् 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरिश हुई है। इस साल राज्य में 1 जून 2025 से 23 जून 2025 के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

25 जून: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा।

26 जून: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।

Leave Your Comment