logo

पिता की स्मोकिंग से बच्चों पर खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा, डायबिटीज और लिवर रोग का बढ़ रहा जोखिम !

पिता की स्मोकिंग से बच्चों पर खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा, डायबिटीज और लिवर रोग का बढ़ रहा जोखिम !

स्मोकिंग को पहले से ही सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है, लेकिन अब एक नई स्टडी ने इसे और गंभीर बना दिया है। शोध में सामने आया है कि पिता की स्मोकिंग का असर उनके बच्चों की सेहत पर भी पड़ सकता है। यानी यह आदत सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती।

किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
रिसर्च के अनुसार, अगर पिता स्मोकिंग करते हैं तो उनके बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज, लिवर की समस्या और अन्य मेटाबॉलिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यह जानकारी अमेरिका के एक विश्वविद्यालय के डॉक्टरों द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आई है।

शरीर के अंदर कैसे होता है असर
शोध में बताया गया है कि स्मोकिंग करने से पुरुषों के शरीर में ऐसे बदलाव होते हैं जो उनके स्पर्म को प्रभावित कर सकते हैं। इसका असर बच्चे के शरीर में शुगर कंट्रोल करने की प्रक्रिया पर पड़ता है, जिससे भविष्य में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बच्चों के मेटाबॉलिज्म पर असर
स्मोकिंग के दौरान शरीर में जाने वाला निकोटिन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इससे इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं कर पाता और यही समस्या आगे चलकर बच्चे में भी देखने को मिल सकती है। इससे लिवर फंक्शन पर भी असर पड़ने की संभावना रहती है।

स्टडी में क्या सामने आया
इस रिसर्च में करीब 1000 पुरुषों को शामिल किया गया था। इनमें से कई के बच्चों में डायबिटीज और लिवर से जुड़ी समस्याओं के संकेत मिले। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी और बड़े स्तर पर रिसर्च की जरूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे चिंताजनक हैं।

कैसे किया जा सकता है बचाव
डॉक्टरों की सलाह है कि जो लोग पिता बनने की योजना बना रहे हैं, उन्हें स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी अपनी सेहत बेहतर रहेगी, बल्कि आने वाले बच्चे का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा।

Leave Your Comment