logo

BREAKING NEWS
FASTag Annual Pass होने वाला है महंगा, 1 अप्रैल से बदल जाएगी कीमत और नियम, पढ़ें एक क्लिक में

FASTag Annual Pass होने वाला है महंगा, 1 अप्रैल से बदल जाएगी कीमत और नियम, पढ़ें एक क्लिक में

अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और फास्टैग एनुअल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने फास्टैग के सालाना पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। अभी इस पास के लिए 3000 रुपये का रिचार्ज करना पड़ता है, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी। यानी सालाना पास पर करीब 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दर अगले वित्तीय वर्ष से लागू की जाएगी।

हर साल टोल रिवीजन के कारण बढ़ती कीमत
सरकार के अधिकारियों के अनुसार यह बढ़ोतरी टोल रिवीजन के तय नियमों के अनुसार की गई है। देशभर में टोल टैक्स की दरों की समीक्षा हर साल की जाती है और उसी आधार पर बदलाव किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत फास्टैग एनुअल पास की कीमत में लगभग 2.5 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अभी मार्च 2026 में पास रिचार्ज कराता है तो उसे पुरानी 3000 रुपये वाली दर का फायदा मिल सकता है।

प्राइवेट गाड़ियों के लिए खास सुविधा
फास्टैग एनुअल पास खासतौर पर प्राइवेट गाड़ियों के लिए बनाया गया है। इस पास के जरिए कार चालक देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा से बिना रुके गुजर सकते हैं। टोल प्लाजा पर बार-बार भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती। यही कारण है कि यह सुविधा हाईवे पर नियमित यात्रा करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इस पास का उपयोग कर रहे हैं।

पास की वैलिडिटी और इस्तेमाल की सीमा
फास्टैग का यह एनुअल पास एक साल तक वैध रहता है। हालांकि इसमें एक और शर्त भी लागू होती है। अगर कोई वाहन मालिक एक साल पूरा होने से पहले ही 200 टोल प्लाजा पार कर लेता है तो उसकी वैलिडिटी वहीं खत्म हो जाती है। यानी पास की अवधि एक साल या 200 टोल क्रॉस करने तक ही मानी जाती है। इसके बाद दोबारा पास रिचार्ज कराना पड़ता है।

एनुअल पास लेने के लिए जरूरी शर्तें
इस सुविधा का फायदा लेने के लिए वाहन में एक्टिव फास्टैग होना जरूरी है। अगर फास्टैग सही तरीके से एक्टिव नहीं है या वाहन पर लगा नहीं है तो एनुअल पास नहीं मिलेगा। यह पास केवल प्राइवेट वाहनों जैसे कार, जीप या वैन के लिए ही लागू है। कमर्शियल वाहनों जैसे टैक्सी या ट्रक को इस सुविधा में शामिल नहीं किया गया है।

ऑनलाइन तरीके से आसानी से खरीद सकते हैं पास
फास्टैग एनुअल पास लेना काफी आसान है। इसके लिए वाहन मालिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट या माय फास्टैग एप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां एनुअल पास का विकल्प चुनकर ऑनलाइन भुगतान करना होता है। भुगतान पूरा होते ही पास फास्टैग से जुड़ जाता है और इसके बाद वाहन चालक टोल प्लाजा से बिना रुके आसानी से गुजर सकते हैं।

Leave Your Comment