logo

header-ad
header-ad
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका: 10 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका: 10 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ जिससे भयंकर आग लग गई. जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हो गए है, हादसे के चपेट में आए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. तेज धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और कई मजदूर अंदर फंस गए. कुछ मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागने लगे।

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है. मौके पर 108 एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मी भी पहुंच चुके हैं. घायलों को टनचेरु के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया।

हादसे के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई. मलबे में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 10 पांच मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, कई लोग घायल भी हो गए है, हादसे के चपेट में आए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर घायलों को हैदराबाद रेफर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया है.

Leave Your Comment