logo

header-ad
header-ad
अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में हाथी हुआ बेकाबू, वन विभाग ने काबू किया, वीडियो हुआ वायरल

अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में हाथी हुआ बेकाबू, वन विभाग ने काबू किया, वीडियो हुआ वायरल

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। ऐसे में महावत और अन्य लोग में हलचल मच गई, हाथी को बेकाबू देखते लोग भागने लगे, रथ यात्रा में 17 हाथियों के ग्रुप में बेकाबू होने वाला हाथी सबसे आगे चल रहा था। वन विभाग के अमले ने काबू किया।

आपको बता दें रथयात्रा मे कुल 17 हाथी को शामिल किया गया था, जिसमे से बेकाबू होने वाला हाथी सबसे आगे चल रहा था, हाथी को बेकाबू देख लोग अपने आप को बचाने के लिए लोग भागने लगे, जिससे भगदड़ होने लगी, हालांकि वन विभाग के अमले ने इस हाथी पर काबू पा लिया है। और रथ यात्रा से 3 हाथियों को हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा हाथी और एक नर हाथी शामिल है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल है।

https://twitter.com/plus24x7/status/1938500052735168870

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया गया। इसमें रथ के आगे सोने की झाडू लगाई जाती है। रात तकरीबन 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर लौटेंगे। इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1938435770466906300

पुरी, ओडिशा: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर, ओडिशा के ADG (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा, "हमारा अनुमान है कि आज यहां 10 से 12 लाख लोग जुटेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए, यहां आने वाले लोगों और हमारे VIP दोनों के लिए भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। पूरे शहर को सुरक्षा कवर जोन में बदल दिया गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, हमें खुफिया जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्व गड़बड़ी पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए, हमने कई दिनों तक पूरी तरह से योजना बनाई है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी और 200 से अधिक ओडिशा पुलिस प्लाटून यहां तैनात किए गए हैं। RAF की 3 कंपनियों सहित CAPF की 8 कंपनियां तैनात की गई हैं। NSG, कोस्ट गार्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई तकनीकी टीमें ओडिशा पुलिस के साथ सहयोग कर रही हैं... हमने यहां पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए हैं, हर बिंदु पर नज़र रखी जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1938483577974366371?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1938483577974366371%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

पुरी, ओडिशा: RSS के स्वयंसेवकों ने रथ यात्रा में एम्बुलेंस के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाने में मदद की, यहां हज़ारों लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, रैपिड एक्शन फोर्स और RSS के स्वयंसेवकों सहित कई एजेंसियां आज पुरी जगन्नाथ यात्रा में भाग लेने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं।

पुरी, ओडिशा: जगन्नाथ रथ यात्रा पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है... आज भगवान रथ पर बैठकर अपनी मौसी गुडिंचा के मंदिर जाएंगे, वे 3 किलोमीटर की यह यात्रा रथ पर तय करेंगे। ओडिशा की, सनातन की कितनी सुंदर परंपरा है कि भगवान स्वयं भक्त के द्वार पर जाते हैं... जगन्नाथ रथ यात्रा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

https://twitter.com/ANI/status/1938451515468857809?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1938451515468857809%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc

पुरी, ओडिशा: पुरी DM सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, पहंडी कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा... सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, रात से ही सभी पुलिस वाहिनी अलर्ट पर है... रथ यात्रा के लिए काफी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है... हम आशा करेंगे कि रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीक से होगी..."

पुरी, ओडिशा: NDRF डिप्टी कमांडेंट नवीन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "रथ यात्रा के लिए कई एजेंसियां ​​यहां तैनात हैं, इसी कड़ी में NDRF भी तैनात है जो किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम है, हमारे जवान हर तरह से प्रशिक्षित हैं... जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमने 4 मॉक ड्रिल की हैं, इसके साथ ही हमने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया है..."

https://twitter.com/ANI/status/1938448189599977780

दीघा, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस ने दीघा की रथ यात्रा पर कहा, "बहुत सुंदर व्यवस्थाएं हैं। हमारे विभाग ने सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी तरह से की हैं। मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं हैं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, मोटरसाइकिल और फायर ब्रिगेड के सभी उपकरण मौजूद हैं। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, दीघा की रथ यात्रा अच्छी होगी, पुरी की रथ यात्रा भी अच्छी होगी।

Leave Your Comment