logo

BREAKING NEWS
EARTHQUAKE: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला अर्जेंटीना, सुनामी की चेतावनी

EARTHQUAKE: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला अर्जेंटीना, सुनामी की चेतावनी

साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना शक्तिशाली भूंकप जोरदार झटके महसूस किए गया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र चिली से लगभग 104 किलोमीटर (65 मील) दूर समुद्र में स्थित था। भूकंप की गहराई का सटीक निर्धारण नहीं हो सका है। लेकिन शुरुआती अनुमान में इसे सतही (कम गहराई वाला) भूकंप माना जा रहा है। आमतौर पर सतही भूकंपों का प्रभाव भूतल पर अधिक तीव्रता से महसूस किया जाता है, और यही कारण रहा कि इस भूकंप के झटके केंद्र के पास स्थित क्षेत्रों में विशेष रूप से जोर से महसूस किए गए।

बता दें कि ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न , चिली, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीपों के बीच का समुद्री इलाका है। प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रभावित इलाकों में सुनामी की चेतावनी वाले सायरन बजना शुरू हो गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसने इसकी तीव्रता को और खतरनाक बना दिया। पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (2 बजे यूके समय) महसूस हुआ, जिसके बाद 5.4, 5.6 और 5.7 तीव्रता के कई बाद के झटके दर्ज किए गए। इन झटकों ने लोगों के बीच भय और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया।

https://twitter.com/KarluskaP/status/1918304881573601513?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1918304881573601513%7Ctwgr%5Ee5965473b7b99421e4d6515bca3c70d5c7d5f768%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1469445038272259978.ampproject.net%2F2504091801000%2Fframe.html

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन विशेषज्ञ समुद्र की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं। चेतावनी में कहा गया कि सुनामी की लहरें चिली के कुछ तटों पर 1 से 3 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं, जबकि अंटार्कटिका के तटीय क्षेत्रों में 0.3 से 1 मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं। प्यूर्टो विलियम्स में सुनामी की पहली लहर के 18:55 UTC (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे) तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पहली लहर सबसे बड़ी नहीं हो सकती, जिसने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया।

Leave Your Comment