logo

header-ad
header-ad
मृत महिला रातों रात बनी अरबपति... खाते में 36 डिजिट की रकम ट्रांसफर, चौके बैंक कर्मी

मृत महिला रातों रात बनी अरबपति... खाते में 36 डिजिट की रकम ट्रांसफर, चौके बैंक कर्मी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक मृत महिला के बैंक खाते में अचानक 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम पैसा टपक पड़ा। यह राशि इतनी बड़ी है कि इसे 36 डिजिट की संख्या के गिना गया है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बैंक और आयकर विभाग को भी हैरानी में डाल दिया है।

ऊंची दनकौर मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां, गायत्री देवी, का निधन लगभग दो महीने पहले हो चुका है। दीपक अपनी मां के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से जुड़े यूपीआई (UPI) का उपयोग कर रहे थे। सोमवार की शाम को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनके मां के खाते में 1,00,13,56,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये जमा होने की सूचना थी। अगर सरल भाषा मे बोला जाए तो यह राशि 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये के बराबर है। इसकी जानकारी मिलते ही दीपक के होश उड़ गए।

दीपक ने तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक में संपर्क किया और खाते की जानकारी मांगी। बैंक अधिकारियों ने खाता जांचा और बताया कि इतनी बड़ी रकम के लेन-देन के कारण खाता फ्रीज कर दिया गया है। बैंक ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है, और अब इसकी गहन जांच शुरू हो चुकी है।

गांव में मची सनसनी

इस घटना की खबर पूरे गांव में सनसनी मच गई और आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चा होन लगी कि आखिर इतना भारी-भरकम पैसा वो भी एक मृत महिला के खाते में कैसे पहुंची। कुछ लोग इसे बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खराबी मान रहे हैं, तो कुछ इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बता रहे हैं। दीपक को भी रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के लगातार फोन आने शुरू हो गए, जो इस घटना के बारे में जानना चाहते थे।

आयकर विभाग की जांच

आयकर विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इतनी बड़ी राशि आखिर कहां से खाते में पहुंची। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह राशि बैंक की गलती और तकनीकी खराबी के कारण बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लेन-देन की पूरी जांच के बाद ही पैसे का पता चल सकेगा। स्थानीय पुलिस को इस मामले की अभी तक औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो पूरी जांच की जाएगी।

बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल

इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं। इतनी बड़ी राशि का एक आम खाते में ट्रांसफर होना और उसका पता चलने में देरी होना बैंकिंग प्रक्रियाओं में खामियों की ओर इशारा करता है। गांव में इस घटना को लेकर उत्सुकता और चर्चा का माहौल है, और लोग इस बात पर हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।

Leave Your Comment